Saturday, 22 August 2026 | 10:36 PM
FOLLOW US:
AJ TALKSOFFICIAL
सच्ची खबर, सटीक खबर
LIVE देश - दुनिया की पल पल की खबर
AJ REPORT

बस्ती में दिल दहलाने वाली वारदात: प्रेमी से मिलने पर पिता ने टोका तो बेटी ने ही ले ली जान, नहर में फेंका शव

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग बेटी पर अपने ही पिता की हत्या का सनसनीखेज आरोप लगा है। बताया जा रहा है…

ajtalks22 August 2026 • 2 मिनट पढ़ें
बस्ती में दिल दहलाने वाली वारदात: प्रेमी से मिलने पर पिता ने टोका तो बेटी ने ही ले ली जान, नहर में फेंका शव

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग बेटी पर अपने ही पिता की हत्या का सनसनीखेज आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पिता द्वारा प्रेम-प्रसंग का विरोध करना उसे इतना नागवार गुजरा कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दे दिया।

गन्ने के खेत में देखा तो हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, मामला छावनी थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव का है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक की 17 वर्षीय बेटी का पड़ोसी गांव बभरौली के एक युवक से पिछले करीब दो साल से प्रेम संबंध था। पिता इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे।21 अगस्त को कृष्णा ने अपनी बेटी को गन्ने के खेत में उसके प्रेमी के साथ देख लिया। इसी बात को लेकर पिता-बेटी में कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर कृष्णा पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

नहर में छिपाया शव, भतीजे ने खोला राज

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को गमछे से बांधकर पास की नहर में छिपा दिया। देर शाम तक जब कृष्णा घर नहीं लौटे तो उनके भतीजे ने तलाश शुरू की, जिसके बाद इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने नहर से शव को बरामद कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों आरोपी हिरासत में

बस्ती पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद से पूरे रमवापुर गांव में सनसनी फैली हुई है।

REPORTER / AUTHOR

ajtalks

AJ Talks की संपादकीय टीम से जुड़ी खबरें और विश्लेषण।